लद्दाख के LG ने किया भारतीय वायुसेना तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त रैली का फ्लैग ऑफ

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 09, 2024

भारतीय वायुसेना तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त भारतीय रैली 7 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर सियाचीन के सैन्य हवाई से अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध नगर तवांग तक की यात्रा पर जा रही है। उसका लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने बहुत भव्य समारोह में फ्लैग ऑफ किया। इस समारोह में लद्दाख यूनिवर्सिटी के छात्र, एनसीसी के छात्र, भारतीय थल सेना के बहुत बड़ी संख्या में जवान अपने बंधु भाव को प्रकट करने के लिए वायु सेना दिवस की इस रैली पर उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर लद्दाख के वायु सेना के प्रमुख एयर कॉमोडोर डीएस हड्डा, लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के प्रमुख ताशी ज्ञानसेन, पूर्व सांसद जामियांग नामग्याल तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक के प्रमुख तरुण विजय उपस्थित थे। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Pakistan के पास अपना खर्चा चलाने के लिए पैसे नहीं हैं, मगर वह चीनियों की सुरक्षा पर अरबों रुपए कैसे खर्च कर रहा है?

ये रैली लेह से चलकर कारगिल, श्रीनगर होते हुए 14 अक्टूबर की दोपहर देरहादून पहुंचेगी जहां उत्तराखंड विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंथ ने उनका स्वागत आयोजित किया है।  

प्रमुख खबरें

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार

Dharamshala में Tibet Tattoo Protest: चीन के Ethnic Unity Law के खिलाफ तिब्बतियों का अनोखा और बड़ा संघर्ष