दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश हुई, एक सप्ताह तक लू के कोई आसार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने से शाम को लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस और शहर के उत्तर-पश्चिमी इलाके मुंगेशपुर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पीतमपुरा, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जाफरपुर, रिज और पालम के मौसम केंद्रों में पारा क्रमश: 47 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 46.1 डिग्री सेल्सियस, 46 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने जताया आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि होने से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली। मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि पंजाब और हरियाणा पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण शनिवार को रुक-रुक कर गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश और गरज के बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके नतीजतन, दिल्ली में मंगलवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्षमहेश पलावत ने कहा, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से रुक-रुक कर राहत देता रहेगा। एक सप्ताह तक लू की संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

पड़ोसी देशों से रिश्तें बनााना जटिल, नेपाल को एस जयशंकर ने ऐसे सुनाया

क्या Manoj tiwari की बात मानेंगे Power Star Pawan Singh, Karakat से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म Sarfarosh के पूरे हुए 25 साल, मुंबई में रखी गयी विशेष स्क्रीनिंग

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर जानें क्या कहा