Kerala Weather Update | अलप्पुझा और कोट्टायम में 'ऑरेंज अलर्ट', IMD ने जारी की भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

By रेनू तिवारी | Jun 11, 2026

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को केरल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, वहीं आज सुबह के लिए राज्य के दो जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलप्पुझा और कोट्टायम में सुबह तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

दो जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट': अलप्पुझा और कोट्टायम के लिए जारी इस अलर्ट का मतलब है कि यहाँ 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में गरज के साथ बौछारें: इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा और एर्नाकुलम सहित कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

तेज हवाओं का अलर्ट: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान प्रभावित इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि इन दोनों जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश की संभावना पर जारी किया जाता है। आईएमडी ने इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा और एर्नाकुलम समेत कई दूसरे जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज के साथ वर्षा होने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने एक दिन पहले राज्य में 14 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई थी और तेज हवाओं एवं खराब मौसम की वजह से 11 और 12 जून को केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने की गतिविधियां संचालित नहीं करने की सलाह दी थी।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न