अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में बोले पुरी, कोरोना के बाद शहरों में परिवहन को लेकर व्यवहार में बदलाव की संभावना: पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद शहरों में परिवहन, आवाजाही संबंधी व्यवहार में बदलाव आने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री ने ‘13वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में पर्यावरण अनुकूल, एकीकृत, स्वचालित और निजी यात्रा सेवाओं की मांग बढ़ेगी। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स इन अर्बन मोबिलिटी’ यानि शहरी गतिशीलता का उभरता रुख था। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने एक विस्तृत परामर्श जारी किया है कि इस कठिन समय में किस तरह देश को आगे बढ़ने की जरूरत है। यह तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है-सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बेहतरी, प्रौद्योगिकी का समावेश और शहरी परिवहन व्यवस्था में एनएमटी सिस्टम को शामिल करना। मंत्रालय ने कहा, ‘‘विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि शहरों के आकार के आधार पर 16-57 प्रतिशत शहरी यात्री पैदल चलते हैं और करीब 30-40 प्रतिशत साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास कार्यक्रम के लिये केंद्र से मांगी रियायत, हरदीप पुरी ने मामले में प्रपत्र सौंपने को कहा 

मंत्रालय ने कहा कि इसे एक अवसर मानते हुए इन माध्यमों को प्राथमिकता के साथ विस्तारित कर यात्रियों को निजी वाहनों का सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर विकल्प मुहैया कराने की जरूरत है। इसे खासकर अन्य माध्यमों के साथ जोड़ा जाए और यह सबके लिए किफायती हो।

प्रमुख खबरें

Smartphone की Battery Life बढ़ाएगी ये Secret Trick, बस इन सेटिंग्स को फौरन OFF करें

जांच कमेटी की क्लीन चिट (व्यंग्य)

सामने थे घुसपैठिये, तभी आ गयी BSF, Border पर तगड़ा बवाल, Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ एक्शन के दौरान दोनों ओर जुट गई भारी भीड़

Pandian Family के प्रति फिर उमड़ा Naveen Patnaik का प्यार, क्या BJD की कमान संभालेंगी Sujata Rout Karthikeyan?