पालघर में महाराष्ट्र सीमा के पास 44,000 रुपये की शराब जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

महाराष्ट्र के पालघर में आबकारी विभाग ने 44,000 रुपये की कीमत की भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है जिसे केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से तस्करी कर महाराष्ट्र लाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए वडोली में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर नीलगिरी होटल के पास जाल बिछाया गया और बृहस्पतिवार रात को यह जब्ती की गई।

अधिकारी ने बताया कि शराब पर लगे लेबल पर स्पष्ट लिखा था कि यह केवल दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में बिक्री के लिए है, जहां कर नियम महाराष्ट्र से अलग हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजस्थान निवासी पुख राज और राणा राम को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें