चाचा-भतीजे में छिड़ी जंग, चिराग ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, समर्थकों ने किया पशुपति के घर का घेराव

By अनुराग गुप्ता | Jun 16, 2021

नयी दिल्ली। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कब्जे की लड़ाई अब तेज हो गई है। पहले रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने पांच सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया और फिर चिराग पासवान ने पांचों सांसदों को पार्टी से निकाल दिया। पिछले कुछ दिनों से चाचा-भतीजे के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी है। अब देखना यह होगा कि आगे क्या होता है। 

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने अनुरोध किया कि फिर से उन्हें संसदीय दल का नेता नियुक्त किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: बगावत के बीच प्रिंस पासवान की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली में लड़की ने दर्ज कराई रेप की शिकायत 

चिराग के समर्थकों ने घेरा चाचा का आवास

लोजपा में जारी घमासान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चिराग पासवान के समर्थकों ने दिल्ली में पशुपति पारस के आवास का घेराव किया। वहीं, चिराग पासवान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे लेकिन किसी कारणवस इसे रद्द कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय