बगावत के बीच प्रिंस पासवान की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली में लड़की ने दर्ज कराई रेप की शिकायत

Prince Paswan
अंकित सिंह । Jun 16 2021 11:42AM

चिट्ठी में उन्होंने पारस पर पार्टी और परिवार के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया था। साथ ही साथ उस चिट्ठी में चिराग में अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस पासवान से जुड़े एक मामले का भी जिक्र किया था।

लोजपा में बगावत के बीच समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पासवान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रिंस राज अपने चाचा पशुपति पारस के साथ चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के पांचों सांसद चिराग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इन सबके बीच चिराग पासवान ने सुलह की कोशिशों में नाकाम रहने के बाद चाचा पशुपति पारस को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में उन्होंने पारस पर पार्टी और परिवार के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया था। साथ ही साथ उस चिट्ठी में चिराग में अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस पासवान से जुड़े एक मामले का भी जिक्र किया था। दरअसल, यह मामला प्रिंस पासवान पर एक महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: चाचा ने छीनी अध्यक्ष की कुर्सी तो चिराग ने पारस समेत 5 सांसदों को LJP से निकाला

अब यह मामला एक बार फिर से तूल पकड़ता जा रहा है। चिराग की चिट्ठी के मुताबिक जिस महिला ने प्रिंस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था वह लोजपा से जुड़ी हुई थी। प्रिंस पर यौन शोषण का आरोप लगाकर वह लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। चिराग ने इस मसले पर भी पारस से सलाह मांगी थी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। उस लड़की ने प्रिंस के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ रेप किया था।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि पानी पीने के साथ ही वह बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया। लड़की ने 15 जून को तीन पन्नों में विस्तार से अपनी आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़