खाटू श्याम का लोकेशन, मुनीर का प्लान, योगी का तगड़ा एक्शन शुरू

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2026

हारे हुए का सहारा कहे जाने वाले बाबा खाटूश्याम का धाम आतंकियों के टारगेट पर है। बॉर्डर के पार से दुश्मन ने खाटूश्याम मंदिर को उड़ाने का पूरा प्लान तैयार कर रखा है। मंदिर से जुड़ा इनपुट पाकिस्तान भी [संगीत] पहुंचा दिया गया था। लेकिन ऐसा हो पाता उससे पहले योगी फोर्स ने मुनीर की स्लीपर सेल को धबोचा। खतरे में थी 4 लाख से ज्यादा लोगों की जान। आतंकी अपनी साजिश में कामयाब हो पाते उससे पहले ही मुनीर का खाटू प्लान योगी ने फेल कर दिया। मुनीर के प्यादे  जिन्हें उसने राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर और देश के सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। मुनीर के ये स्लीपर सेल कई बार खाटू शश्याम मंदिर की रेकी भी कर चुकी थी। पुलिस को इनके मोबाइल से कई मंदिरों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि खाटू श्याम मंदिर की लोकेशन, वीडियो और फोटो तो पाकिस्तान भेजे भी जा चुके थे। यानी खाटूश्याम मंदिर में कोई बड़ी अनहोनी होने वाली थी जो योगी फोर्स की मुस्तैदी के चलते टल गई। योगी फोर्स ने गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पाकिस्तान के लिए काम करने वाले जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। 

इसे भी पढ़ें: US के लिए बहुत बड़ा परमाणु खतरा है Pakistan, Tulsi Gabbard के खुलासे के बाद Donald Trump ने पकड़ा माथा

पाकिस्तान के थ्रू हवाला के जरिए इन्हें पैसे दिए जाते थे। उन्हें टास्क दिया जाता था कि सीसीटीवी फुटेज उन्हें दिया जाए और वो सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद उसके लिए पैसे पे करते थे। सवाल उठता है कि आखिर खाटूश्याम मंदिर को ही टारगेट पर लेने का प्लान क्यों बनाया गया? इसकी तीन वजह हो सकती हैं। पहला खाटू श्याम मंदिर में देश के दूसरे प्रमुख मंदिरों की तुलना में सुरक्षा व्यवस्था की कमी। दूसरा खाटू श्याम मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में उड़ने वाली भीड़ और तीसरा पाकिस्तान बॉर्डर से महज 350 किमी की दूरी। 

इसे भी पढ़ें: MEA Briefing: ऊर्जा संरचनाओं पर ईरानी हमलों से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- यह अस्वीकार्य है 

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा बेहद कड़ी है जो 24:7 एक्टिव रहती है। इनकी मुख्य जिम्मेदारी यूपी पुलिस की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और केंद्रीय बलों के पास है। परिसर में एआई से लैसले सीसीटीवी और बम निरोधक दस्ते तैनात रहते हैं। जबकि खाटू श्याम मंदिर में जिस हिसाब से भीड़ उमड़ती है, उस पर निगरानी के लिए सुरक्षा बंदोबस्त कम ही नजर आते हैं। गाजियाबाद में बड़े जासूस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गाजियाबाद में पुलिस को वह तमाम चीजें हाथ लगी हैं। जहां जासूसों के जरिए पाकिस्तान तमाम चीजें भेजी गई हैं। यहां पे किसी तरह की अभी कोई विशेष जो सुरक्षा के इंतजामात हैं वो इस मंदिर पे नहीं है। मुनीर का प्लान योगी ने फेल कर दिया है। अब तक इस मामले में 29 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया जा चुका है। अब आगे की जांच में एजेंसियां जुटी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत