झारखंड में बिना किसी नयी छूट के लॉकडाउन एक जुलाई तक बढ़ाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

रांची। झारखंड में कोविड-19 के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने सावधानी के तौर पर ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन को बुधवार को बिना किसी नयी छूट के और एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार शाम यहां हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लॉकडाउन को बिना किसी नयी छूट के एक सप्ताह के लिए एक जुलाई सुबह छह बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अब 24 जून की सुबह छह बजे से एक जुलाई की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान पहले से लागू सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।

राज्य में ई-पास को लेकर एक जून को जारी किये गये पुराने दिशानिर्देश अभी लागू रहेंगे जिसके तहत जिले के भीतर ई-पास की अनिवार्यता सभी के लिए खत्म कर दी गयी है लेकिन अंतर-जिला एवं अंतरराज्यीय आवागमन के लिए ई-पास अनिवार्य होंगे। नये दिशा निर्देशों में सभी जिलों में वर्तमान सप्ताह की तरह जेवर, कपड़ा, प्रसाधन सामग्री और जूतों की दुकानों समेत सभी दुकानों को शाम चार बजे तक खोलने की छूट जारी रहेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गत 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की थी जो अब एक जुलाई तक जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: जानें प्रेसीडेंशियल सैलून की खास बातें, जिससे 18 साल बाद राष्ट्रपति करेंगे यात्रा

बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है अतः उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया। इस दौरान पांच व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। तथा विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति। साथ ही धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे एवं जुलूस पर रोक जारी रहेगी। निर्देशानुसार बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी एवं. राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। साथ हीकुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को सात दिन के लिए घर में पृथक-वास अनिवार्य होगा।

प्रमुख खबरें

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Nautapa 2026 Tips: नौतपा में पिता के चरण छूने से सूर्य देव देंगे वरदान, Success चूमेगी कदम, बदल जाएगी किस्मत!

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां