प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- उत्तर प्रदेश में जंगलराज, महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने मथुरा और हमीरपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस के 111 नए मामले सामने आए, सात और मरीजों की मौत

प्रियंका ने कहा, ‘‘मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़