लॉकडाउन ने ढांचा मजबूत करने में की मदद, सिसोदिया ने कहा- हमारे पास वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूर्ण लॉकडाउन ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शहर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद की है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘‘सिटीज अगेंस्ट कोविड 19 ग्लोबल समिट 2020’’ को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने इस खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए दिल्ली सरकार के प्रमुख उपायों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि दिल्ली में कोविड-19 का पहला पुष्ट मामला दो मार्च को मिला था, इसलिए बीमारी के प्रसार पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी था। पूर्ण लॉकडाउन ने हमें वायरस के बारे नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने और हमारे स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सक्षम बनाया ताकि बीमारी से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।’’ 

इसे भी पढ़ें: सीमा सील करने के दिल्ली सरकार के फैसले का किया जाना चाहिए सम्मान: खट्टर 

सिसोदिया ने शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए खुशी व्यक्त की और कहा कि यह एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 से निपटने में अपने अनुभवों को रखने के लिए आयोजित सीएसी ग्लोबल समिट 2020 में दुनिया भर के विभिन्न शहरों के नेताओं के साथ मुलाकात हुई। कोरोना वायरस द्वारा उत्पन्न भारी चुनौती हमें एक साथ आने और एक-दूसरे की मदद करने के लिए शानदार अवसर प्रदान करती है।’’ शिखर सम्मेलन में विश्व के 21 शहरों के मेयर और विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें मास्को, जकार्ता, इस्तांबुल, बुडापेस्ट, तेहरान, तेल अवीव, ब्यूनस आयर्स, वैंकूवर और चोंगछिंग शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का Hug वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops