लोकसभा चुनाव भाजपा को सत्ता से बाहर करने का अभियान होगा: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

चोपड़ा (प.बंगाल)। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर किया जायेगा और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि नरेन्द्र मोदी फिर कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनें। बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस केन्द्र में अगली सरकार बनाने में मदद करेगी। उन्होंने लोगों से तृणमूल कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: दंगों और नरसंहार के माध्यम से राजनीति में आये हैं फासीवाद के राजा मोदी: ममता

उन्होंने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस बार बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव भाजपा को हराने के लिए है। भाजपा को सत्ता से हटाने का अभियान है... यह चुनाव इस बात को सुनिश्चित करने के लिये है कि नरेन्द्र मोदी फिर कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनें। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह (भाजपा) कभी सत्ता में वापसी नहीं करें।’’

 बनर्जी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस अगली सरकार बनाने में मदद करेगी। हमारी पार्टी भाजपा को देश से खदेड़ेगी।’’

इसे भी पढ़ें: ममता ने मोदी को फासीवादी लुटेरा बताया, भाजपा ने कहा- जनता देगी करारा जवाब

मोदी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों तक प्रधानमंत्री विदेश यात्रा करने में व्यस्त रहे। ‘‘अचानक वह देशवासियों के कल्याण के बारे में इतना सचेत हो गये।’’उन्होंने कहा, ‘‘पांच वर्ष पहले वह चायवाला थे और अब वह अचानक चौकीदार हो गये है। चुनावों के बाद लोग उन्हें कहीं और पाएंगे। साढ़े चार वर्षों तक वह दुनिया की यात्रा करने में व्यस्त रहे और अब यहां रोजगार नहीं है, किसान अपना कर्ज नहीं चुका पाने के कारण मर रहे हैं। जब लोगों की पीट-पीट कर हत्या की जा रही थी तो वह मौन थे। मैं उन्हें (मोदी) दंगाबाज और लुटेरा कहती हूं।’’बनर्जी ने कहा कि न तो भाजपा, कांग्रेस से और न ही माकपा से कोईपिछले पांच वर्षों में दार्जिलिंग आया है जबकि वह लगभग हर महीने इस पहाड़ी क्षेत्र में आती हैं।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में विपक्ष का भारी हंगामा, PM Modi का भाषण टला, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Malaysia से Strategic Partnership को नई धार, PM Modi का दो दिवसीय अहम दौरा

NSA Ajit Doval की Riyadh में बड़ी बैठक, Saudi Arabia के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर हुई अहम चर्चा

Shaurya Path: भारत की Defence Diplomacy दिखा रही कमाल, CDS की Armenia Visit की सफलता देख दुश्मन देश हैरान