सिंगापुर एयरलाइंस ने बनाया सबसे लंबी उड़ान का कीर्तिमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2018

न्यूयॉर्क। विश्व की सबसे लंबी उड़ान भरकर एयरबस का एक जेटलाइनर विमान शुक्रवार को नेवार्क पहुंच गया। सिंगापुर से नेवार्क की यह उड़ान करीब 18 घंटे की थी। यह 2013 में बंद हो चुके हवाईमार्ग पर पुन: परिचालन की शुरूआत भी है। सिंगापुर एयरलाइंस के विमान एसक्यू22 ने सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे से बुधवार की रात 11 बजकर 23 मिनट पर उड़ान भरी और करीब 18 घंटे के हवाई सफर के बाद शुक्रवार की सुबह 5.29 बजे नेवार्क पहुंचा।

यह उउ़ान 17 घंटे 52 मिनट की रही। हालांकि, उड़ान का तय समय 18 घंटे 25 मिनट था। इस विमान में 150 यात्री तथा चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। इसने उड़ान के दौरान 10,250 मील यानी 16,500 किलोमीटर का सफर तय किया। इससे पहले सबसे लंबी उड़ान का कीर्तिमान कतर एयरवेज के फ्लाइट921 के नाम था। ऑकलैंड से दोहा के इस सफर में 17 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।

 

प्रमुख खबरें

The Family Man 3 | द फैमिली मैन 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, मनोज बाजपेयी ने शुरू की शूटिंग

Land scam case: SC: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती

1992-93 के मुंबई दंगा मामले में जारी निर्देशों को करें लागू, SC ने महाराष्ट्र सरकार को दिया आदेश

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान टीम तय नहीं लेकिन कप्तान कर रहे बड़े दावे, कहा- हम वर्ल्ड कप जीतने जा रहे हैं