केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने क्यो कहा, प्यार जीवन को खतरे में डालने का अधिकार नहीं देता है!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि हर किसी को यह फैसला करने का अधिकार है कि वो कैसे जीना चाहता है और किसके साथ रहना चाहता है तथा प्यार जिंदगी को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है। विजयन ने इस साल जून में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 21 वर्षीय युवती की एक युवक द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दाखिल प्रतिवेदन पर राज्य विधानसभा में यह बयान दिया गया। मलप्पुरम के मूल निवासी बालचंद्रन के लिए मुआवजे की मांग करने वाले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमए) के पेरिन्थलमन्ना के विधायक नजीब कंथापुरम ने यह प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था।

इसे भी पढ़ें: जमात ए इस्लामी के विरुद्ध NIA की छापेमारी पर महबूबा मुफ्ती ने की केंद्र की आलोचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के क्रूर अपराध को सभ्य समाज में किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता और झूठी शान के लिए हत्या के मामलों की तरह ही इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। विजयन ने विधानसभा ने कहा, ‘‘ हर किसी को यह फैसला करने का अधिकार है कि वे कैसे जीना चाहते हैं और किसके साथ जीना चाहते हैं, लेकिन कोई भी अपनी इच्छा दूसरों पर थोप नहीं सकता। किसी भी रूप में प्यार के लिए किसी की जिंदगी को खतरे में डालने का अधिकार नहीं है। हत्या करने की प्रवृत्ति का मुकाबला करने के लिए हमें सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, क्योंकि संबंध आपसी सहमति से बनने चाहिए।’’ इस साल 17 जून की सुबह 21 वर्षीय विधि की छात्रा पर आरोपी विनेश ने चाकू से हमला किया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। युवती को बचाने के प्रयास में उसकी 13 वर्षीय बहन घायल हो गई थी। आरोपी ने 16 जून की रात युवती के पिता की दुकान में आग भी लगा दी थी।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप