महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, ‘Love Pakistan' के छपे गुब्बारे, दो आरोपी गिरफ्तार

By रितिका कमठान | Jun 30, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 जून को पुलिस ने कुछ लोगों को गुब्बारे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप था कि ये कोई आम गुब्बारे नहीं बेच रहे थे बल्कि ये 'लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारों को बेच रहे थे। 

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि बीजापुर नाका पुलिस थाने में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी झंडे और गुब्बारे जैसी चीजें बेचकर गुजारा करते हैं और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्हें भड़काऊ संदेश वाले ये गुब्बारे किसने मुहैया कराये थे।

पुलिस के मुताबिक गुब्बारे बेचने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उन लोगों को भी हिरासत में लिया है जिन्होंने उसने गुब्बारे बेचे थे। आरोपियों में दुकानदार भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ये भी जांचने में जुटी हुई है कि ये गुब्बारे आरोपी को कहां से मिले और उसने ये गुब्बारे कहां से खरीदे। 

महाराष्ट्र में दिखाए गए थे औरंगजेब के पोस्टर
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक जुलूस के दौरान मुगल शासक औरंगजेब के पोस्टर लहराए गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने बताया था कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय को भड़काने की मंशा से किया कृत्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

इससे पहले सोमवार को, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई औंरगजेब का पोस्टर लहराता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस देश और राज्य में, हमारे पूजनीय देवता छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हैं।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं के सामने आने पर सख्त कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन करती कुछ नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Amit Shah से मिलने पहुँचे CM Yogi Adityanath, UP Elections और राजनीतिक नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा!

Summer में AC छीन रहा है आपका Natural Glow, इन आसान Tips से बचाएं त्वचा

देश में Fuel की कोई कमी नहीं, सरकार ने दूर की आशंका; Hormuz पार कर भारत पहुंच रहे 2 LPG टैंकर

First Flight Guide । पहली बार कर रहे हवाई सफर, तो न करें ये गलतियां, Airport जाने से पहले जान लें ये 5 बातें