Virat का जुनून पसंद है, उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार था: गेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के जुनून और उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा करने साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में खेलने के दौरान दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को याद किया। गेल और कोहली ने आईपीएल में कई सत्र एक साथ बिताये जिसमें वे प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों पर हावी रहते और चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन करते जिसमें वे कम से कम 10 शतकीय भागीदारियां निभा चुके हैं। गेल ने कहा, ‘‘विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था। मुझे उनका खेल के प्रति जुनून बहुत पसंद है। मुझे उनका जुनून, उनका काम करने का तरीका पसंद है, यह शानदार है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही