Health Tips: लो बीपी मरीज को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस, वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतें

By अनन्या मिश्रा | Jun 10, 2025

चुकंदर का रस अपने जबरदस्त फायदों के लिए जाना जाता है। जो लोग खून की कमी से जूझ रहे होते हैं, जैसे जिन लोगों में एनीमिया या ऊर्जा की कमी होती है। वह लोग चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं। वहीं चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि इस जूस के तमाम फायदे होने के बाद भी यह हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता है। अगर किसी को लो बीपी की समस्या होती है, तो ऐसे व्यक्ति को चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

चुकंदर में नाइट्रेट होता है, ऐसे में जब आप चुकंदर का जूस पीते हैं। तो यह बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और चौड़ा करने का काम करता है। जिसके कारण रक्तचाप कम होता है। बता दें कि यह गुण उन लोगों के लिए काम करता है, जिनको हाई बीपी की समस्या है। लेकिन जिनके रक्तचाप का लेवल पहले से ही कम है, उनके लिए चुकदंर का जूस खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Kidney Stone: किडनी स्टोन के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर, हाइड्रेशन और हेल्दी डाइट से कम कर सकते हैं रिस्क

लो बीपी में यदि चुकंदर का जूस पीते हैं, तो आपका बीपी और भी ज्यादा लो हो सकता है। इससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं ब्लड प्रेशर अचानक से लो होने पर मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है। जिसकी वजह से आपको चक्कर आ सकता है। आप बेहोश हो सकते हैं और बीपी लो होने से आपको चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।

इससे कमजोरी और थकान में वृद्धि हो सकती है। तो वहीं कुछ लोगों को मतली या फिर उल्टी का अनुभव हो सकता है। इससे शरीर में और भी अधिक कमजोरी हो सकती है। कम ब्लड सर्कुलेशन से शरीर के पर्याप्त अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं।

प्रमुख खबरें

Yash की फिल्म Toxic Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait