Kedarnath Yatra: Haryana से Kedarnath Yatra का Low Budget प्लान, मात्र 25 हजार में करें महादेव के दर्शन

By अनन्या मिश्रा | Jun 03, 2026

क्या आप भी केदारनाथ धाम दर्शन का प्लान बना रहे हैं। केदारनाथ मंदिर ऊंचाई पर होने के कारण यहां का मौसम ठंडा होता है। वहीं दर्शन के दौरान भी गर्मी श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करती है। हर साल हरियाणा से हजारों भक्त केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बजट कम होने की वजह से केदारनाथ दर्शन का प्लान नहीं बना पाते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि केदारनाथ दर्शन के लिए आने-जाने का खर्च 30-35 हजार रुपए तक आएगा।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: थाईलैंड में लंबी छुट्टियों का सपना टूटा? 60 दिन की Visa-Free Entry खत्म, अब सिर्फ 15 दिन का Stay

हरियाणा से केदारनाथ

जो भी यात्री केदारनाथ दर्शऩ का प्लान बने रहे हैं, उनको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन आपको दर्शन करने को नहीं मिलेगा। आप जिस तारीख को दर्शन करने जा रहे हैं, उस डेट के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।

रजिस्ट्रेशन के बाद केदारनाथ पहुंचने के लिए आपको ऋषिकेश जाना होगा। हरियाणा की किसी भी लोकेशन से ऋषिकेश पहुंचने में आपको 4-5 घंटे लगेंगे। आप चाहें तो रोडवेज से सफर कर सकते हैं। जिसकी टिकट 250 से 300 रुपए होगी। हालांकि आपको अपनी गाड़ी से ज्यादा थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

ऋषिकेश जाने के बाद आपको सोनप्रयाग आना होगा। ऋषिकेश से सोनप्रयाग की दूरी 200 किमी है। आप बस से सोनप्रयाग आ सकते हैं। वहीं शेयरिंग टैक्सी का भी ऑप्शन मिल जाएगा। यहां तक आने के लिए आपको 400-500 रुपए खर्च करना होगा। सोनप्रयाग तक पहुंचने में आपको करीब 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड करीब 5 किमी है। यहां आप गाड़ी से नहीं जा सकते हैं। गौरीकुंड के लिए सिर्फ शेयरिंग टैक्सी चलती है। गौरीकुंड पहुंचने के बाद आपको पैदल यात्रा करना होगा। पैदल यात्रा करने के दौरान आप एक रात होटल में स्टे कर सकते हैं।

इस पूरी यात्रा में गौरीकुंड तक पहुंचने में 5 हजार तक खर्च आएगा। गौरीकुंड से आने-जाने का खर्च 10 हजार तक आ जाता है। वहीं आगे पैदल जाने पर कोई खर्च नहीं आएगा, इसलिए आप यह यात्रा 25 हजार रुपए में आराम से कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

OpenAI ने लॉन्च किए 24 घंटे काम करने वाले Dots एजेंट्स और किफायती GPT-6.1 मॉडल

PM Narendra Modi ने Donald Trump से की फोन पर बात, व्यापार और रक्षा सहयोग की समीक्षा

SEBI प्रमुख Tuhin Kanta Pandey बोले Portfolio Managers के विदेशी निवेश की सीमा RBI तय करेगा

Punjab में BJP सरकार बनने पर 2029 तक खत्म होगा नशा, Amit Shah का वादा