'लुका छुपी' का गाना रिलीज, अब तो कहना ही पड़ेगा पोस्टर लगवा दो बाज़ार में

By श्वेता उपाध्याय | Jan 30, 2019

फिल्म 'लुका छुपी' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सबको दुबारा से 'स्त्री' की याद आ गयी, हालाँकि इस फिल्म में भूतिया कुछ भी नहीं है लेकिन ट्रेलर ने हमें गुदगुदा ज़रूर दिया। यह फिल्म इसलिए भी ख़ास लग रही क्योंकि इसमें आपको पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति जैसे मंझे हुए कलाकार भी नज़र आएँगे।

इसे भी पढ़ेंः फिल्म मणिकर्णिका के निर्देशक कृष ने कंगना के बारे में किया बड़ा खुलासा

हम बात कर रहे हैं फिल्म के गीत 'पोस्टर लगवा दो बाज़ार में' की। अक्षय कुमार और उर्मिला मांतोडकर की फिल्म 'अफलातून' के गाने 'पोस्टर लगवा दो बाज़ार में' को ही रीमिक्स कर ये गाना बनाया गया है। 'लुका छुपी' के इस गाने को गाया है रीमीक्स गानों के बेताज बादशाह मीका सिंह ने।

'लुका छुपी' में कार्तिक आर्यन और कृति सैनॉन एक ऐसे कपल के रूप में नज़र आ रहे हैं जो बिना शादी के साथ रह रहे थे और पकड़े जाने पर झूठी शादी का नाटक रच डालते हैं। यहीं से शुरू होता है कहानी में लुका छुपी का किस्सा और इसके बाद अपनी झूठी शादी को बचाने के लिए वे एक के बाद एक झूठ बोलने का सिलसिला शुरू कर देते हैं।

इसे भी पढ़ेंः जब सबने छोड़ दिया था संजय दत्त का साथ उस वक़्त ठाकरे ने की थी उनकी मदद

अब तक इस गाने को 9 लाख बार देखा जा चुका है। वैसे तो इस गीत को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन हम जानते हैं कि यह गाना जल्द ही सबका पार्टी सॉंग बनने वाला है। खुद अक्षय कुमार ने भी इस गाने को हरी झंडी दिखा दी है।

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडीया अकाउंट पर एक वीडियो डाला जिसमें हम उन्हें कृति संग थिरकते देख सकते हैं, वहीं दर्शकों को सर्प्राइज़ देते हुए अक्षय कुमार भी इस वीडियो में अपने ही अंदाज़ में झूमते नज़र आ रहे हैं।

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष

गुरुजी की तस्वीर, हेमंत के खिलाफ तीर,सड़कों पर छात्र, विरोध की अनोखी भीड़