लखनऊ का लुलु मॉल बना मजहबी अखाड़ा, नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद 2 युवकों ने किया सुंदरकांड का पाठ

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2022

लखनऊ का लुलु मॉल मजहबी अखाड़ा बना हुआ है। पहले नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद घामासान मचा था तो अब हनुमान चालीसा का पाठ करते लोगों के वीडियो पर बवाल मचा है। तस्वीरों में मॉल के अंदर पोस्टर के नीचे बैठे कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है। मामले में कार्रवाई की गई है। मौके पर मौजूद मॉल की सिक्योरिटी ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मॉल में ये भी नोटिस चिपका दिया गया है कि ये एक मॉल है और यहां पर किसी भी तरह के धार्मिक कार्य की इजाजत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: लुलु मॉल में होने वाला सुंदर कांड का पाठ स्थगित, पुलिस ने 3 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के विवाद पर समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के कद्दावर मुस्लिम चेहरा आजम खान ने कहा कि हर इबादतगाह में पाबंदी नहीं लगी, इसमें कौन सी नई बात हो गई। आजम खान ने कहा कि कोई नई बात बताओ जिसकी अपेक्षा की जानी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार