बिहार में फिर साथ दिखी लव-कुश की जोड़ी, नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें दोबारा बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। दिलचस्प बात यह है कि नीतीश कुमार से लंबी खींचतान के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ दी थी। असंतुष्ट नेता ने तब जेडीयू से इस्तीफे की घोषणा की और 2023 में अपना संगठन, राष्ट्रीय लोक जनता दल लॉन्च किया। एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा, "श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें बिहार की एनडीए सरकार में फिर से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।"

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की अंतरिम बजट का नीतीश कुमार ने किया स्वागत, ललन सिंह भी हुए मोदीमय

इसके बाद उनकी पार्टी का जदयू में विलय हो गया। जब नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला किया था तब उपेंद्र कुशवाहा ही थे जो उन्हें राष्ट्रीय नेता बता रहे थे और प्रधानमंत्री पद के लिए आगे कर रहे थे। हालांकि, कुछ दिनों में दोनों के रिश्तों में तकरार हुई और उपेंद्र कुशवाहा ने अपने रास्ते अलग कर लिया। अब उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साथ है। नीतीश कुमार भी एनडीए के साथ है। दोनों का मिलन हुआ है। फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिहार के राजनीति में एक बार फिर से लव कुश समीकरण एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है। दोनों नेता कुर्मी और कोईरी समाज से आते हैं।

प्रमुख खबरें

Kapil Dev ने अधिकारियों से की अपील, DP World India Championship देखने आ रहे दर्शकों की मदद करें

India vs West Indies निर्णायक टी20 में भारत की नजरें बल्लेबाजी पर, Bhuvneshwar Kumar की वापसी

Harmanpreet Kaur का अनुभव युवाओं के लिए अहम, कप्तान Smriti Mandhana ने बताया

Saraswati Puja 2026: 17 अक्टूबर को है सरस्वती पूजा, किताबों से लेकर संगीत के सामान तक की होगी पूजा