कोर्ट में पेश हुए MJ अकबर, मानहानि मामले में दर्ज कराया अपना पक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2018

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। रमानी ने आरोप लगाया था कि करीब 20 वर्ष पहले अकबर ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। अकबर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मेजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष पेश हुए और उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें: रमानी के खिलाफ अकबर के मानहानि केस की सुनवाई, जानिए क्या-क्या हुआ

भारत में ‘मी टू’ अभियान के तेज होने के साथ अकबर का नाम सोशल मीडिया में तब उछला था जब वह नाइजीरिया में थे। कई महिलाओं ने आरोप लगाया था कि पत्रकार रहते हुए अकबर ने उनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। अकबर 14 अक्टूबर को देश लौटे थे। लौटने के कुछ ही घंटों के बाद उन्होंने उक्त आरोपों को झूठा, मनगढ़ंत और बेहद क्षुब्ध कर देने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि वह आरोप लगाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिलाओं में गजाला वहाब, शुमा राहा, अंजू भारती तथा सुतापा पॉल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, यात्रा में जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान शामिल

Amit Shah ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी का व्रत करने से हर क्षेत्र में मिलती है सफलता, जानिए पूजन विधि और महत्व

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर