रमानी के खिलाफ अकबर के मानहानि केस की सुनवाई 31 को, जानिए क्या-क्या हुआ

mj-akbars-defamation-case-hearing-over-sexual-allegations
[email protected] । Oct 18 2018 3:08PM

दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की ओर से दायर फौजदारी मानहानि मामले की सुनवाई की।

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की ओर से दायर फौजदारी मानहानि मामले की सुनवाई की। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। रमानी ने अकबर पर 20 वर्ष पहले उनके साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अकबर की वकील गीता लूथरा ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष प्रिया रमानी के कथित विवादास्पद ट्वीट का जिक्र शुरू किया और कहा कि अकबर ने इन आरोपों की वजह से इस्तीफा दिया है और यह उनकी छवि को पहुंचे नुकसान को दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के कहने पर अकबर का इस्तीफा, रमानी को अब कोर्ट से न्याय की उम्मीद

लूथरा ने बतौर पत्रकार अकबर की छवि का उल्लेख किया और अदालत से उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। दिल्ली की अदालत ने अकबर के, मानहानि के मामले में संज्ञान लिया और उनका बयान दर्ज करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है। वहीं, लूथरा ने कोर्ट को यह भी बताया कि प्रिया रमानी के आरोपों ने पिछले 40 वर्षों में बनी अकबर की छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचायी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़