ठंड भगाने के लिए बनाएं मसालेदार Macroni Pasta Soup Recipe, हर घूंट में मिलेगा मजेदार स्वाद

By एकता | Nov 20, 2026

सर्दियों में ठंडी शाम हो या फिर रात का समय, एक कटोरी गर्मागर्म सूप मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अगर आप भी इस मौसम में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सब्जियों और पनीर से भरपूर हो, तो शेफ ओमकार पवार की पास्ता सूप रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इस सूप में टमाटर, गाजर, कॉर्न, शिमला मिर्च, पनीर और मैकरोनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लहसुन और मसालों का स्वाद इसे और भी खास बनाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

पास्ता सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री

तेल – 20 मिलीलीटर
लहसुन – 30 ग्राम
चिली फ्लेक्स – 1 बड़ा चम्मच
ओरिगैनो – 1 बड़ा चम्मच
टमाटर की प्यूरी – 500 मिलीलीटर
पास्ता मसाला – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गाजर – 1 कप
कॉर्न – 1 कप
शिमला मिर्च – 1 कप
पनीर – 200 ग्राम
उबली हुई मैकरोनी – 300 ग्राम
पानी – 1500 मिलीलीटर
तुलसी के पत्ते – 20 ग्राम
कॉर्न फ्लोर – जरूरत के अनुसार

इसे भी पढ़ें: चाय-कॉफी की जगह इस ठंड पिएं 7 देसी Winter Soup, शरीर को मिलेगी पूरी गर्माहट

सर्दियों में ऐसे बनाएं गर्मागर्म पास्ता सूप

सबसे पहले तैयार करें टमाटर का बेस: एक बड़े पैन में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का भूनें। अब चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और कुछ देर तक पकाएं, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं।

मसाले डालकर पकाएं: अब इसमें पास्ता मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर उबलने दें।

सब्जियां, पनीर और पास्ता मिलाएं: अब टमाटर के बेस में गाजर, कॉर्न, शिमला मिर्च और पनीर डालें। इसके बाद उबली हुई मैकरोनी और 1500 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

सूप को गाढ़ा करें: अगर आपको सूप थोड़ा गाढ़ा पसंद है, तो इसमें जरूरत के अनुसार कॉर्न फ्लोर मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए चाहें तो थोड़ा अजीनोमोटो भी डाल सकते हैं। अब इसे 5 से 10 मिनट तक पकने दें, ताकि सब्जियां और मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।

इसे भी पढ़ें: Aloo Kachori Recipe: गेहूं के आटे से घर पर बनाएं खस्ता Aloo Kachori, बेहद आसान है यह Recipe

तुलसी डालकर परोसें: आखिर में तुलसी के पत्ते डालें और गर्मागर्म सूप को बाउल में निकालकर परोसें। सर्दियों में यह स्वादिष्ट पास्ता सूप शाम के नाश्ते या हल्के खाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

खास टिप: कॉर्न फ्लोर को सीधे गर्म सूप में डालने के बजाय थोड़े ठंडे पानी में घोलकर मिलाएं। इससे सूप में गांठें नहीं पड़ेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Omkar Pawar (@pawar_omkar)

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार निवेश के नाम पर 74 लाख की Cyber Fraud, बैंक खाते देने वाले 9 आरोपी Telangana में पकड़े गए

Food Cravings से समझें शरीर के संकेत, Healthy Snacks में 250 Calories का रखें नियम

खुद लौटना चाहती हैं Sheikh Hasina, पर नया Passport न देकर वापसी टाल रहा ढाका

Love Horoscope For 20 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन