ड्रग्स केस में एनसीबी के शिकंजे में मधु मंटेना, हाथ लगी सीबीडी ऑयल-वीड के डिमांड की चैट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

मुंबई। फिल्म निर्माता मधु मंटेना बॉलीवड और मादक पदार्थों के कथित गठजोड़ से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अतिथि गृह पहुंचे। एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने मंटेना को पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारी ने बताया कि फिल्मकार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी के अतिथि गृह पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से पूछताछ के दौरान मंटेना का नाम सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: शूटिंग पर जाने से पहले अनिल कपूर का आशीर्वाद लेने घर पहुंचे अनुपम खेर, देखें तस्वीरें

एनसीबी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि वे आवश्यकता पड़ने पर पादुकोण को भी तलब कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कथित रूप से नशीले पदार्थों को लेकर व्हाट्सऐप पर की गई बातचीत एजेंसी की जांच के दायरे में है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें