मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग

By दिनेश शुक्ल | Jul 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग की है। मंत्री कमल पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जाँच की माँग की है। दरआसल भारत और चीन के बीच बढे तनाव के बीच राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन द्वारा मिले चंदे को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरम है। जहाँ इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा तो वही कमलनाथ ने भी इन दोनों नेताओं को मानहानि की नोटिस भेजा है। अब वही राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग की है। 

गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में मंत्री कमल पटेल ने सीधे तौर पर राजीव गांधी फाउंडेशन को दान के संबंध में तत्कालीन यूपीए सरकार में वाणिज्य उद्योग मंत्री कमलनाथ की सीबीआई जाँच करवाने के लिए लिखा है। मंत्री कमल पटेल ने पत्र में पाकिस्तान उच्च आयुक्त का भी जिक्र किया है। कमल पटेल ने लिखा है कि पाकिस्तान उच्च आयुक्त के माध्यम से यदि किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है तो यह माना जाता है कि वह कही न कही आतंकी गतिविधियों में उपयोग हो रही है। इसी प्रकार चीन द्वारा प्राप्त आर्थिक सहायता को भी शक की निगाह से देखा जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे, केन्द्रीय मंत्रीयों सहित नेताओं ने दी बधाई

बहरहाल चीन द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए गए दान का मामला जल्द ही शांत होता नही दिखाता। यही नहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भाजपा घेरने में लगी है। इसके पीछे प्रदेश में आगामी 24 सीटों पर होने वाले विधान सभा के उप चुनाव में इसे बीजेपी चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों के सामने ले जाना चाहती है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेज कर इसे और हवा दे दी है। यही कारण है कि अब भाजपा हर मोर्चे पर कांग्रेस और कमलनाथ को घेरने में लग गई है। 

प्रमुख खबरें

मुनीर को मारने वाला था मोसाद! पाकिस्तान ने इजरायल को भेजा ऐसा मैसेज कि...

NCERT ने Class 9 में जोड़ा Emergency चैप्टर, पढ़ाया जाएगा लोकतंत्र का काला अध्याय

Donald Trump का नया शिकार Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह