मध्य प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग सीहोर में होगा

By दिनेश शुक्ल | Dec 22, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 दिसंबर को सीहोर में  होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार यह वर्ग दो दिवसीय रहेगा और वर्ग में 9 सत्र रहेंगे। सीहोर के क्रिसेंट रिसोर्ट में 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन होगा।

 

इसे भी पढ़ें: मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सीहोर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी सुश्री पंकजा मुंडे एवं बिशेश्वर टुडू, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा वर्ग के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा