3 साल बाद हो रही है मध्यप्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक, यह रहेंगें मुद्दे

By सुयश भट्ट | Jun 24, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तीन साल बाद गुरुवार (24 जून) को आयोजित हो रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव सहित 20 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं अन्य पदाधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे। बैठक के पहले सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा संबोधित करेंगे। और दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव और कोरोना की स्थिति पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस के नेता ट्वीट कर जनता को कर रहे है गुमराह: विश्वास सारंग 

वहीं अगले सत्रों में कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार और संगठन ने क्या किया, उस पर बात होगी। जानकारी के अनुसार 1 से 15 जुलाई के बीच जिलों में जिला कार्यसमिति और प्रदेश में स्थित 1070 मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें 31 जुलाई तक कराई जाएंगी।

प्रदेश से चुने गए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, प्रहलाद पटेल, धर्मेन्द्र प्रधान, फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा