By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023
इंदौर के छह मंजिला होटल में बुधवार सुबह आग लगने के बाद अग्निशमन दस्ते ने इसमें फंसी तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दस्ते के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) आरएस निंगवाल ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित ‘पपाया ट्री होटल’ के भूतल की छत में आग लगी और होटल में धुआं भरने से छठी मंजिल पर ठहरे लोग फंस गए। उन्होंने बताया,‘‘इस मंजिल पर फंसे आठ लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।