उच्च न्यायालय ने 36 बाघों की मौत संबंधी याचिका पर केन्द्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

जबलपुर (मप्र)| मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश में पिछले 12 महीने में 36 बाघों की मौत के संबंध में दायर जनहित याचिका पर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को सोमवार को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिकारियों ने करंट लगाकर बाघिन का किया शिकार

सांघी ने बताया कि दुबे की ओर से दायर इस याचिका में कहा गया है कि देश में सबसे अधिक बाघों की संख्या मध्य प्रदेश में है। ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भी प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश में बाघों की मौत के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वर्ष प्रदेश में 36 बाघों की मौत हुई है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सांघी ने अदालत को बताया कि इस वर्ष देश में 107 बाघों की मौत हुई है, जिसमें मध्य प्रदेश के 36 बाघ शामिल हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि कर्नाटक ने विशेष बाघ संरक्षण बल का गठन करके एक मिसाल कायम की है।

इस बल के गठन से शिकारियों द्वारा इनका शिकार किये जाने के मामले वहां कम होने के कारण दुनिया भर में इसकी तारीफ हो रही है।

इसे भी पढ़ें: मप्र में बाल कांग्रेस का गठन, वास्तविक इतिहास बताया जाएगा : कांग्रेस

सांघी ने दलील दी कि मध्यप्र देश में भी बाघों को बचाने के लिए इस तरह के बल की जरूरत है। मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को निर्धारित की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर