Madhya Pradesh: एक साथ चुनाव से विकास में तेजी आयेगी - CM Mohan Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने से विकास की गति बढ़ेगी। इससे पहले दिन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले एक उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी अपनी रिपोर्ट में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की।

यादव ने  इस पर कहा, ‘‘ लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव साथ होने से विकास को बढ़ावा मिलेगा, जबकि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से विकास बाधित होता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग