रूसी सेना की तैनाती के बाद वेनेजुएला में शुरू हुआ घमासान, मादुरो ने गुइदो पर लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

 काराकस। रूसी सेना की तैनाती के बाद मजबूत हुए वेनेुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका समर्थित विपक्ष के नेता जुआन गुइदो के सार्वजनिक कार्यालय संभालने पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगा दिया। रूसी सेना की तैनाती और गुइदो पर प्रतिबंध की घोषणा के कारण अमेरिका की त्योरियां चढ़ गई हैं। मादुरो के महालेखा परीक्षक एल्विस अमोरोसो ने सरकारी टेलीविजन चैनल पर गुइदो पर 15 वर्ष के प्रतिबंध की घोषणा की जिसके बाद कांग्रेस के अध्यक्ष गुइदो ने तत्काल कहा कि यह घोषणा अवैध है।

स्वयं को देश के अंतरिम नेता घोषित करने वाले गुइदो ने कहा, ‘‘वह महा लेखापरीक्षक नहीं है। वैध कांग्रेस के पास ही महा लेखापरीक्षक नियुक्त करने का अधिकार है।’’ इस घोषणा के बाद अमेरिका ने भी कड़ी नाराजगी जताई है और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रोबर्ट पलाडिनो ने इस कदम को ‘‘बेतुका’’ बताया है।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में रूस का दखल, रूसी सेना ने वेनेजुएला में सैनिक और उपकरण भेजे

उल्लेखनीय है कि मादुरो को रूस, क्यूबा और चीन का समर्थन हासिल है जबकि गुइदो को अमेरिका और उसके सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है। घरेलू स्तर पर मादुरो अधिक सशक्त हैं क्योंकि सैन्य प्रमुख उनके वफादार हैं और पिछले सप्ताहांत में 100 रूसी बलों की मौजूदगी ने उनकी स्थिति मजबूत की है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन