वेनेजुएला में रूसी सैनिकों की उपस्थिति संविधान का उल्लंघन- गुएडो

the-presence-of-russian-soldiers-in-venezuela-violates-the-constitution-juan-guaido
[email protected] । Mar 27 2019 12:57PM

गुएडो ने विपक्ष के दबदबे वाली नेशनल असेंबली में सांसदों से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि (राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की सरकार) अपने सैनिकों पर विश्वास नहीं करती क्योंकि वह दूसरों को विदेश से बुला रही है...यह एक बार फिर संविधान का उल्लंघन कर रही है।’’

काराकस। अमेरिका और इसके कई सहयोगी दलों द्वारा अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता प्राप्त विपक्षी नेता जुआन गुएडो ने मंगलवार को कहा कि वेनेजुएला में रूसी सैनिकों की उपस्थिति देश के संविधान का उल्लंघन करती है।

इसे भी पढ़ें: मेरी हत्या के षड्यंत्र के लिए अमेरिका ने दी आर्थिक मदद- निकोलस मादुरो

गुएडो ने विपक्ष के दबदबे वाली नेशनल असेंबली में सांसदों से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि (राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की सरकार) अपने सैनिकों पर विश्वास नहीं करती क्योंकि वह दूसरों को विदेश से बुला रही है...यह एक बार फिर संविधान का उल्लंघन कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में गहराया संकट, अब सरकार ने गुइदो के शीर्ष सहायक को किया गिरफ्तार

सांसदों ने कहा कि वेनेजुएला में विदेशी सैन्य मिशनों को अधिकृत करने की कानूनी शक्ति केवल संसद के पास है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़