जम्मू में गोलीबारी में युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

जम्मू शहर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों का पीछा किए जाने के दौरान हुई गोलीबारी में एक आदिवासी युवक की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ज़िला मजिस्ट्रेट जम्मू ने 24 जुलाई को फलियां मंडल के सुरे चक में हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।’’

उन्होंने बताया,‘‘ आमने-सामने की गोलीबारी में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया और उसे जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में युवक की मौत हो गई।’’

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार घटना को गंभीरता से लेते हुए ज़िला मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। प्रवक्ता ने कहा, जांच जम्मू दक्षिण के उप-मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।

इस बीच गुज्जर समुदाय ने शुक्रवार को गोलीबारी में युवक की मौत की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों, प्रशासन और पुलिस ने मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये का मुआवजा और एक नौकरी देने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Share Market में Tata Motors पर बिकवाली का दबाव, Investors के अरबों रुपये डूबे

Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला: निवेश को रफ्तार, नियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई उड़ान

भारत जो चाहे वो कर सकता है, कभी किसी ने उस पर हमला किया तो... G7 के मंच से मोदी के सामने ट्रंप ने दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

Modi Trump Meeting: दुनिया ने नोटिस किया मोदी का बदला हुआ अंदाज, ट्रंप भी समझ गये इशारों में कही गई बात