Maha Kumbh 2025 । सिलेंडर फटने से टेंट में लगी आग, घटना स्थल पर पहुंचे CM Yogi

By एकता | Jan 19, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में रविवार शाम को सेक्टर 19 कैंपसाइट क्षेत्र में दो से तीन गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति का आकलन करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा करने के लिए आग स्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: Deepika Patidar ने चार बार असफल होकर लिखी अपनी सफलता की कहानी, यूं ही नहीं बनी MPPSC टॉपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से बात की और आग की घटना के बारे में जानकारी मांगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से ही आयोजन स्थल पर खड़ी कई दमकल गाड़ियां घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस और अग्निशमन विभागों के साथ समन्वय करके तुरंत प्रयास शुरू किए और कुछ ही समय में आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने किया Maha Kumbh 2025 का जिक्र, सीएम योगी ने जताया आभार

एडीजी भानु भास्कर ने कहा, 'हमें 04:08 बजे सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है। 3 मिनट में हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया। स्थल को खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया गया। 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।'

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो