महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई, सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत

By रेनू तिवारी | Feb 10, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले में पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज पहुंचने पर मुर्मू, योगी और पटेल के साथ नाव पर सवार हुईं और पक्षियों को दाना खिलाया।

इससे पहले, राज्यपाल पटेल और सीएम योगी ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, "प्रयागराज की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी और पूजा करेंगी, अक्षयवट और हनुमान मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगी और डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगी।"

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीलमपुर में किशोर की चाकू से गोदकर हत्या

उत्तर प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी, उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी होंगे। संगम गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती नदियों का संगम है।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान पवित्र डुबकी लगाई थी।

प्रमुख खबरें

क्रेडिट कार्ड और लोन वाले कॉल से छुटकारा पाने का तरीका, TRAI का ऐप आएगा काम

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- संविधान की नहीं करते परवाह

सोनभद्र में सत्य सनातन Trust से जुड़ी साइबर ठगी में 8 गिरफ्तार, 11.63 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

Tata Sons लिस्टिंग विवाद के बीच Noel Tata 12 नवंबर को छोड़ेंगे 6 कंपनियों का Board