Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के व्रत दिन पहनें ये बंधेज प्रिंट वाली साड़ियां, ट्रेडिशनल लुक में दिखेंगे शानदार

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 15, 2025

महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 26 फरवरी, 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की व्रत रखते हैं और विधिवत रुप से पूजा की जाती है।  मान्यता है कि भक्तजन शिवरात्रि पर मन से पूजा करते हैं उनको मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। इस दिन मंदिर में शिव भक्त पूजा करने के लिए जाते हैं। शिवरात्रि पर्व पर स्त्रियों से लेकर पुरुष हर कोई भगवान शिव का जलाभिषेक करके व्रत भी रखता है। इसके साथ ही ,महिलाएं इस खास दिन खूब सज-संवरकर पारंपरिक और खूबसूरत लुक में तैयार होकर भोलेनाथ की पूजा करती हैं। आइए आपको बताते हैं अलग-अलग प्रिंट और कलर वाली बंधेज साड़ियां, जिन्हें आप पहन सकते हैं।

पूजा के दौरान लाल रंग वस्त्र पहना काफी शुभ होता है। अगर आप शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो इस दिन आप रेड कलर की बंधेज प्रिंट साड़ी वियर कर सकते हैं। यह साड़ियां परफेक्ट ट्रेडिसनल लुक देती हैं। इसके साथ ही आप बन हेयर स्टाइल के साथ ही मिनिमल मेकअप में आपका लुक ट्राई कर सकते हैं।

ग्रीन सिल्क बंधेज साड़ी

इस दिन आप ग्रीन सिल्क बंधेज साड़ी भी पहन सकते हैं। इस ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी का जरी बॉर्डर लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना देता है। साड़ी के साथ आप ग्रीन और कुंदन बीड्स वाला डबल लेयर नेकलेस और मैचिंग झुमकी पहन सकते हैं। इसके साथ ही आप बालों को स्ट्रेट करके और ओपन रख सकते हैं। मेकअप न्यूड टच दें।

येलो शिफॉन बंधेज साड़ी

शिवरात्रि की पूजा के दौरान पीले रंग का वस्त्र पहनना काफी अच्छा माना जाता है। आप भी येलो कलर की सिंपल सोबर बंधेज प्रिंट साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। कर्ल हेयर स्टाइल को आप कर सकते हैं और लाइट मेकअप के साथ ही आप रेड कलर की चूड़ी पेंडेंट नेकलेस और गोल्डन जुमका पहन सकते हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट