देश के 50 धार्मिक स्थलों में शामिल महाकाल मंदिर भी अब बनेगा चाईल्ड फ्रेंडली

By दिनेश शुक्ल | Mar 08, 2021

उज्जैन। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बृहस्पति भवन में आयोजित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन परिक्षेत्र में बाल भिक्षावृति, बाल श्रम, बाल शोषण की रोकथाम हेतु विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक प्रात: 11 बजे ली गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट चिल्ड्रन प्लान के तहत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली की मंशानुसार उज्जैन के विशेषकर महाकाल मंदिर परिक्षेत्र को चाईल्ड फ्रेंडली निर्मित करने हेतु देश के 50 धार्मिक स्थलों में से चयन किया गया है। जिसके यह सुनिश्चित किया जायेगा की कोई भी बालक-बालिका फुटपाथ पर न रहे। किसी भी बालक के परिवार को सहायता की आवश्यकता होने पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओ से उसे जोड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों को बांटेंगे 200 करोड़ के ऋण

कलेक्टर आशीष सिह ने बताया  कि संयुक्त टीम द्वारा निरंतर रेस्क्यू ओपरेशन किए जा रहे हैं। साथ ही उनका फॉलोअप भी किया जा रहा है एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन प्लान के तहत जो भी आयोग द्वारा प्रोटोकाल जारी किये गये है। तदुनुसार सम्बन्धित विभागों द्वारा एसओपी में जारी निर्देशों का पालन किया जाकर योजना क्रियान्वित की जायेगी। आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ परेश शाह ने बैठक में बताया कि आयोग द्वारा बाल श्रम बाल दुर्व्यवहार एवं बाल भिक्षावृति विषय बालकों के अधिकारों का हनन एवं निराश्रित बालक एवं बाल अपराधों की घटना के बढ़ते हुए क्रम को देखते हुए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के माध्यम से पर्यटन स्थलों में चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण निर्मित किया जायेगा। बैठक में एसपी सत्येन्द्र शुक्ल,एडीएम एवं प्रशासक महाकाल मंदिर नरेंद्र सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत