महाराष्ट्र के ठाणे से जब्त किया गया 8000 किलोग्राम बीफ, कीमत आठ लाख; 2 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

ठाणे। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रतिबंधित पशु मांस की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 8000 किलोग्राम बीफ जब्त किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को नासिक-मुंबई राजमार्ग पर खरेगांव टोल नाका पर एक टैंपो को रोका। उन्होंने बताया कि पुलिस को वाहन में बीफ मिला और पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि मांस को पड़ोसी नासिक जिले के मालेगांव से मुंबई से सटे कुर्ला ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि मांस की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि टैंपो भी जब्त कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला