Maharashtra: अजित पवार को मिल सकता है वित्त विभाग, देवेंद्र फडणवीस के लिए होगा झटका

By अंकित सिंह | Jul 13, 2023

महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर खींचतान की स्थिति लगातार बनी हुई है। जबसे अजित पवार एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस वाले सरकार में शामिल हुए हैं तब से मंत्रालय और कैबिनेट विस्तार को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। अजित पवार और उनके खेमे के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ तो ले ली है लेकिन उन्हें अब भी विभागों का इंतजार है। इन सबके बीच खबर यह है कि वित्त मंत्रालय अजित पवार को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह देवेंद्र फडणवीस के लिए बड़ा झटका होगा। फडणवीस फिलहाल वित्त मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। तो एनसीपी को महत्वपूर्ण वित्त विभाग का आवंटन अजित पवार के लिए एक बड़ी जीत होगी। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में आसान नहीं कैबिनेट विस्तार, विभागों के लेकर नहीं बन पा रही बात, दिल्ली आएंगे अजित पवार

सहकारिता मंत्रालय पर खींचतान

वर्तमान के राजनीतिक हालात को देखें तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए यह इतना आसान नहीं रहने वाला है। अजित पवार गुट अहम मंत्रालयों की मांग पर अड़ा हुआ है जिसमें वित्त, गृह और सहकारिता मंत्रालय भी शामिल है। वित्त और सहकारिता मंत्रालय को लेकर अजित पवार गुट और शिंदे गुट में खींचतान है। शिंदे गुट सहकारिता मंत्रालय किसी भी कीमत पर नहीं देना चाहता है। एनसीपी गुट इस मंत्रालय को लेने पर अड़ा हुआ है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि दर्जन भर से अधिक एनसीपी नेता सहकारी या निजी चीनी कारखाने चला रहे हैं। उनका सहकारी बैंकों पर भी नियंत्रण है। वहीं शिंदे गुट अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत रखने की वजह से इस मंत्रालय को देना नहीं चाहता है।

प्रमुख खबरें

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Nepal Flash Flood में 100 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 लापता

Nepal में आए Flash Flood से 160 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लापता