कोरोना को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के हालात पर नजर रखी जा रही है- प्रमोद सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने की तत्काल कोई योजना नहीं है लेकिन पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति पर उनकी सरकार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जांच की संख्या बढ़ाई गई है और लोगों से कोविड-19 संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है ताकि महामारी से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें: सट्टेबाजी को लेकर BCCI ने की सरकार की तारीफ, बताया कैसे फिक्सिंग रोकी गई

सावंत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गोवा में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने की तत्काल कोई योजना नहीं है। महाराष्ट्र और कर्नाटक पर नजर रखी जा रहा है, जहां पर कोविड-19 के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि गोवा में अबतक 59,068 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 2,077 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

झारखंड हाई कोर्ट ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा निरस्त करने की अधिसूचना

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित