महाराष्ट्र विधानसभा ने शक्ति विधेयकों पर रिपोर्ट की समय-सीमा बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा ने दो ‘शक्ति विधेयकों’ पर संयुक्त चयन समिति की रिपोर्ट जमा करने के लिए समय सीमा को सोमवार को विधानसभा के अगले सत्र के अंतिम दिन तक के लिए बढ़ा दिया। ये विधेयक महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध में शामिल व्यक्तियों को कड़ी सजा देने का प्रावधान करते हैं।

इसे भी पढ़ें: MPSC अभ्यर्थी की खुदकुशी, मॉनसून सत्र की अल्पावधि को लेकर विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा

इस आशय का प्रस्ताव राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने पेश किया। महाराष्ट्र शक्ति अपराध कानून (संशोधन) विधेयक और महाराष्ट्र शक्ति अपराध कानून क्रियान्वयन के लिए विशेष अदालत एवं तंत्र विधेयक को पिछले साल दिसंबर में विधानसभा में पेश किया गया था और उस वक्त इन्हें विधानसभा एवं विधान परिषद की संयुक्त चयन समिति को भेज दिया गया था।

प्रमुख खबरें

US Stock Market में भारी गिरावट से Nvidia के Jensen Huang को 15.1 अरब डॉलर का नुकसान

देहरादून में RPF का फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी