महाराष्ट्र कैबिनेट ने कृषि ऋण माफी योजना और भोजन योजना को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

मुंबई। सत्ता में आने के एक महीने से भी कम समय में महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार ने मंगलवार को कृषि माफी योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही इसने गरीबों के लिए सब्सिडी पर भोजन योजना को भी मंजूरी दी। राज्य मंत्रिमंडल ने महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दे दी जिसके तहत 30 सितम्बर 2019 तक लंबित कृषि ऋण को माफ कर दिया जाएगा। इसी तरह से कैबिनेट ने ‘शिव भोजन’ कार्यक्रम शुरू करने को भी मंजूरी दी जिसके तहत गरीबों को राज्य के सभी जिलों के एक निश्चित केंद्र पर दस रुपये में भोजन दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आदित्य ने शिवसैनिकों से ट्रोलों पर संयम बरतने का किया आह्वान

‘शिव भोजन’ योजना के तहत राज्य सरकार पायलट परियोजना शुरू करने के लिए 6.4 करोड़ रुपये खर्च करेगी जो तीन महीने तक चलेगी। बयान में बताया गया है कि पायलट योजना के तहत कम से कम एक ‘शिव भोजन’ कैंटीन हर जिला मुख्यालय में शुरू किया जाएगा। हर कैंटीन 500 थाली परोसेगा। इसमें बताया गया कि शिव भोजन थाली में दो चपाती, एक सब्जी, चावल और दाल होगा। भोजन परोसने वाली कैंटीन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक खुलेगा। बयान में कहा गया है कि इसकी प्रतिक्रिया देखने के बाद राज्य के अन्य हिस्सों में योजना का विस्तार किया जाएगा। इसने कहा कि ग्राहकों को हर थाली पर महज दस रुपये का भुगतान करना होगा लेकिन भोजन की वास्तविक कीमत शहरी केंद्रों में 50 रुपये प्रति थाली और ग्रामीण क्षेत्रों में 35 रुपये प्रति थाली पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर