महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पुणे जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी किले का दौरा किया। शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में शिवनेरी किले में हुआ था। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों से मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी में भीड़भाड़ नहीं करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के डोम्बिवली में कोविड नियमों का उल्‍लंघन, 500 लोगों पर केस दर्ज

ठाकरे सुबह शिवनेरी किला गए जहां उन्होंने शिवाजी महाराज और उनकी मां जीजाबाई को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने किले में ‘पालना समारोह’ समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion

Jasprit Bumrah की Grade पर BCCI में मंथन, Central Contract System में हो सकता है बड़ा फेरबदल

IPL खिताब की रेस पर चोट का ग्रहण, KKR, SRH और RCB के Pace Attack पर बड़ा सवालिया निशान