केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार मानसून सत्र में प्रस्ताव पारित करेगी: नवाब मलिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अगले सप्ताह राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करेगी। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर पार्टी प्रमुख शरद पवार की कुछ टिप्पणियों का भी खंडन किया। राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र पांच और छह जुलाई को होना है। मलिक ने एक बयान में कहा, ‘‘सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में तीनों दल (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इन कानूनों पर हमारा विरोध बरकरार है। इन कानूनों का विरोध करने के लिए राज्य सरकार राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में प्रस्ताव पारित करेगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान