महाराष्ट्र: ठाणे में 46 लाख रुपये मूल्य का गुटखा, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने करीब 46 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कसारवडावली इलाके की एक आवासीय परिसर से प्रतिबंधित माल बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को उस परिसर में छापा मारा।

पुलिस ने लगभग 46 लाख रुपये मूल्य के विभिन्न कंपनी का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किया और दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनकी पहचान नीलेश चालवाडे (35) और सत्यभान बेहरा (32) के रूप में हुई है।

चालवाडे और बेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस गुटखा के स्रोत और आरोपी व्यक्तियों के वितरण नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait संकट के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन, भारत की Crude Oil सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

सदन कोई मेला नहीं, Speaker पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को Amit Shah की Lok Sabha में दो टूक

Rishikesh Weekend Trip: 48 घंटे में शांति और रोमांच का परफेक्ट प्लान, ऐसे बनाएं अपनी ट्रिप यादगार

लाखों भारतीयों पर UAE का सबसे बड़ा ऐलान, ये क्या कर आए मोदी?