नवनीत राणा के बदसलूकी वाले आरोपों पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कही ये बात

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

महाराष्ट्र में सांसद नवनीच राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद भयंकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर मुंबई से दिल्ली तक सियासी बवाल मचा है। मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने के ऐलान के बाद तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच राणा दंपत्ति कि गिरफ्तारी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। नवनीत राणा की तरफ से जेल में उनसे बदसलूकी के आरोप लगाए गए थे। अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल की तरफ से बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: एमवीए सरकार के नौकर की तरह काम कर रही मुंबई पुलिस : देवेंद्र फडणवीस

 राणा के पत्र पर लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे में मांगा जवाब

अमरावती सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। राणा ने अपने पत्र में कहा कि हालाँकि, मुंबई में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए मैंने सार्वजनिक रूप से सीएम आवास जाकर हनुमान चालीसा का जाप करने की योजना को निरस्त कर दिया था। मुझे 23.04.2022 को खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया और 23.03.2022 को मैंने पुलिस थाने में रात बिताई ... मैंने रात भर पीने के पानी के बार-बार मांग की, लेकिन पूरे दिन मुझे पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। राणा ने पुलिस अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा कि  मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने मुझसे कहा कि मैं अनुसूचित जाति की हूं और इसलिए वे मुझे एक ही गिलास में पानी नहीं देंगे। इस बारे में लोकसभा सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस बारे में 24 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। 

प्रमुख खबरें

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग