लातूर के नगर निकाय ने बसों में महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त यात्रा को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर नगर निकाय ने महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त बसयात्रा और शहर के पास के ग्रामीण इलाकों में कचरा प्रबंधन योजना की घोषणा की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निकाय प्रशासन ने महापौर विक्रांत गोजमगुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एक बैठक में इन मामलों के संबंध में निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से किया कई बार दुष्कर्म, गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि शहर की जाति आधारित कॉलोनियों के नाम बदलने, ई-वाहनों के लिए नीति के क्रियान्वयन तथा अन्य मामलों को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि निकाय ने शहर में महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त यात्रा, हर वार्ड में सब्जी बाजार विकसित करने और कर्मचारियों के लिए अलग पेंशन खाते खोलने तथा म्युनिसिपल स्कूलों के नाम बदलने को मंजूरी दी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana