Maharashtra: बेटे से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद व्यक्ति ने सी लिंक से कूदकर जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2024

मुंबई के एक व्यवसायी ने अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ व्हाट्सऐप वीडियो कॉल कर बात करने के बाद बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति ने कॉल पर अपने बेटे से आत्महत्या करने की बात कही थी।

अधिकारी ने कहा, “घटना बुधवार अपराह्न सवा तीन बजे हुई। सेठ ने एक कार चालक से टोल प्लाजा पर यह कहकर लिफ्ट ली थी कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है। वह बीच रास्ते में उतर गए और उन्होंने अपने बेटे को वीडियो कॉल कर बताया कि वह जान देने जा रहे हैं। उसके बाद सेठ ने समुद्र में छलांग लगा दी। सेठ के बेटे ने पुलिस को सूचित किया, जिसके करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया।” उन्होंने बताया कि बांद्रा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Nuclear Deal पर बात बिगड़ी तो भड़के Trump, Hormuz में US Warships तैनात, नाकाबंदी का ऐलान

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों