महाराष्ट्र: पालघर में 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

मुंबई। मुंबई पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा में एक दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी के बाद 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: आदिवासी सशक्तिकरण की दिशा में 'मामा' का एक और फैसला, MP टूरिज्म के 18 होटलों में बेची जाएगी महुआ से बनी हेरिटेज शराब

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुंबई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को नालासोपारा में पकड़ा गया।’’ उन्होंने बताया कि यह हाल के दिनों में शहर की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। ‘मेफेड्रोन’ को म्याऊ म्याऊ या एमडी भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

प्रमुख खबरें

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू